बिरसा भूमि लाइव
- डीआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा पत्र
रांची: झारखण्ड सरकार और रेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 3020 करोड रू0 की लागत से बने कोडरमा रांची रेल लाइन, कोडरमा गिरीडीह 926/ करोड़ की लागत से बनी रेल लाईन की उपयोगिता बढाने के लिए रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा को पत्राचार किया। यह कहा कि पूर्व रेलवे के इस प्रयास गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग रेल रूट से सटे ग्रामीण क्षेत्र के कृषक काफी लाभान्वित होंगे तथा वे अपनी सब्जी समेत अन्य उपज को रेल मार्ग से कम समय में तथा कम किराये में राजधानी रांची के बाजार में बेंचकर अच्छी कमाई कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे।
रेल सुविधा नहीं होने के कारण फिलहाल क्षेत्र के किसान रांची के बाजारों तक पहुंचने के लिए कठिन दूरी तय करके सडक मार्ग से सब्जी बेंचने के लिए विवश हैं। विदित हो कि श्री जोशी द्वारा महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, डीआरएम धनबाद, डीआरएम रांची के अलावा माननीय सांसदों को भी पत्र प्रेषित किया गया है।