25 C
Kolkata
Wednesday, February 18, 2026

अयोध्याधाम स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्राचार कर अयोध्याधाम स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। यह आग्रह किया गया कि ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जिनका ठहराव वर्तमान में अयोध्या कैंट पर प्रस्तावित है, उन्हें अयोध्याधाम स्टेशन पर किया जाय।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि अयोध्या कैंट से मंदिर की दूरी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर सीनियर सिटीजन एवं महिलाओं, को असुविधा होती है। अयोध्याधाम एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र है, जहाँ ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों की सुविधा के साथ स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में चैम्बर के रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी प्रतिनिधि संजय अखौरी ने रांची व हटिया से देश के प्रमुख शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी से ही कई ट्रेनों में लम्बी प्रतीक्षा सूचि है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles