बिरसा भूमि लाइव
रांची: आखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के 85वें महाधिवेशन नवा रायपुर के दूसरे दिन की झारखंड से एआइसीसी एवं पीसीसी डेलीगेट्स ने भाग लिया इनमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, उप नेता विधायक दल प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, केएन त्रिपाठी, अशोक चौधरी, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अमूल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, रमा खलखो, जयशंकर पाठक, अजय कुमार दुबे, विजय खान, मदन महतो सहित कई नेताओं जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पार्टी द्वारा लाए गये राजनैतिक प्रस्ताव के पक्ष में झारखंड से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने विचार रखे।
आज पिछले महाधिवेशन से अब तक देश भर के और विशेषकर झारखंड से जिन प्रमुख नेताओं का देहावसान हुआ है। उनका नाम केंद्रीय महासचिव मुकुल वासनिक जी ने मंच से पुकारा उनमें मुख्य रुप से स्व देवदत्त साहू, स्व सिल्विया बागे, सुरेंद्र कुमार महतो, स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्व दुर्गाचरण दास, अशोक कुमार श्रीवास्तव, स्व एबी राय, स्व ओपी लाला, स्व काली दास मुर्मू, स्व नियल तिर्की, स्व रामनारायण सिंह रोहिला, स्व जयकांत ठाकुर, स्व रजनीश आनंद, स्व बंदी उरांव, स्व अरविंद कुमार, स्व नरेंद्र कुमार सिन्हा, स्व एसआर रिजवी छब्बन, स्व सनातन मांझी, स्व अजय दुबे , स्व दुर्गाशंकर सिंह, स्व हरिनारायण प्रसाद के नाम का शोक प्रस्ताव पढ़ा जिसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया।