22 C
Kolkata
Thursday, February 19, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण

पलामू।नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पदाधिकारियों ने वार्ड 5 अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहलोलवा के बूथ संख्या 2 और 3, वार्ड 6 स्थित राजकीयकृत नव प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 3 और 4, वार्ड 6 के पशुपालन कार्यालय, रेड़मा में बने बूथ संख्या 1 तथा शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड 26 के मतदान केंद्र संख्या 5 (मदरसा अलहेदया, कुंड मोहल्ला) का जायजा लिया।

एसपी ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए। वहीं डीसी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जाये ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। मौके पर सदर बीडीओ, नगरपालिका के उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles