रांची में मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को वोटिंग होनी है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप रांची की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में रांची संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश, व्यय प्रेक्षक विरेंद्र कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वीप दिनेश कुमार यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं रांची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

साइकिल रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए सुजाता चौक और फिर वापस मोरहाबादी मैदान पहुंची। सभी पदाधिकारियों ने रांची के मतदाताओं से 25 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles