राजधानी में मां के दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों की उमड़ रही भीड़

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी में मां के दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। माता के जयकारे से शहर का कोना-कोना गूंज रहा है। हर कोई भक्त देवी की भक्ति में मगन हैं। घर-घर देवी की उपासना के अलावा मंदिरों में भी जमकर भक्तिरस बरस रहा है। चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ शहर के देवी मंदिरों में लग रही है। दोपहर तक पूजा-अर्चना का दौर चलने के बाद शाम होते ही देवी के भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है।

शहर में चारों तरफ आरती और घंटी की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है। आम तौर पर पूजा-पंडालों में भक्तों की भीड़ सप्तमी से होती है लेकिन इस साल षष्ठी से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु देर रात तक एक पंडाल से दूसरे पंडाल जाकर माता का दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद लोग मेला का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के साथ आसपास की सड़कों की भी सजावट की गई है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं, जिस पर इलेक्ट्रिक लाइट की कलाकृति की गई है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles