19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

होली पर तीन दिनों तक कूरियर सेवा रहेंगी प्रभावित

बिरसा भूमि लाइव

आगामी 7, 8 व 9 मार्च कूरियर सेवा बंद

रांची: रविवार को झाखंड कूरियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने की। बैठक में होली के अवसर पर कूरियर सेवाओं पर विचार किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7, 8 व 9 मार्च को कूरियर सेवा पूर्णत: आंशिक रूप से बंद रहेगी। इस वर्ष होली पर झाखंड में 3 दिनों तक कूरियर सेवाएं प्रभावित होगी।

इस आशय की जानकारी ऐसोसिएशन के सचिव प्रदीप राजगाड़िया ने दी। बैठक में रांची से और बेहतर कोरियर सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों एवं होनी वाली बाधाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रेम मित्तल, अशोक मुरारका, प्रदीप राजगड़िया, दीपक कुमार, पंकज, सुरेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह पप्पु, राजीव कुमा ने अपने विचार रखें।
प्रेम मित्तल व प्रदीप राजगड़िया ने समस्त रांचीवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और रंगों के उत्सव को प्रेम व सौहार्द से मानने की अपील की।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles