डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, पांचवें राउंड में एनडीए की यशोदा देवी आगे

बिरसा भूमि लाइव

गिरिडीह : डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार को बारिश के बीच तय समय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार समिति में शुरू हुई। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी से 1130 मतों से पिछड़ गयी हैं। जबकि इसके पूर्व दूसरे राउंड तक झामुमो की बेबी देवी 1341 मतों से आगे चल रही थी।

मालूम हो कि पांच सितंबर को हुए डुमरी विधानसभा उपचुनाव में कुल 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। चुनावी मैदान में कुल छह प्रत्याशी हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला एनडीए की यशोदा देवी और इंडिया गठबंधन की बेबी देवी के बीच ही है ।

दूसरे राउंड की मतगणना के बाद की स्थिति

एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी से 1341 वोटों से पिछड़ गई हैं। बेबी देवी को 7313 वोट मिले हैं जबकि यशोदा देवी को 5972 मत मिले हैं।

राउंड: 05

  • बेबी देवी:- 17356
  • यशोदा देवी:- 18486
  • एआइएमआइएम:-686
  • बेबी देवी:- पीछे
  • यशोदा देवी:- 1130 से आगे

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles