24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

होटवार जेल में तैनात सजायाफ्ता उच्च कक्षपाल बर्खास्त

गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी करने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब विभाग से नहीं किया जाएगा।
राहुल कश्यप पर यह आरोप था कि उसने अपने सजायाफ्ता होने की बात को छिपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के पद पर नौकरी हासिल की थी। मामला सामने आने के बाद, कारा विभाग ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया। गठित कमेटी ने जांच के बाद कारा विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें राहुल कश्यप को दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी।
जांच समिति की रिपोर्ट में राहुल कश्यप के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले और उसकी सजा का पूरा विवरण सामने आया। 26 सितंबर 2010 को राहुल के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने राहुल को दस साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वो 22 अप्रैल 2014 से 28 अप्रैल 2014 तक खूंटी उपकारा में सजावार बंदी के रूप में बंद रहा। फिर 29 अप्रैल 2014 उसे रांची के होटवार जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles