19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

11 प्रखंडों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निर्माण शीघ्र : उपायुक्त

बिरसा भूमि लाइव

उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

गुमला: उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अधिकरण अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना के संबंध में बैठक का आयोजन उपायुक्त सभाकक्ष में किया गया। जिले के बसिया प्रखंड के अलावा सभी 11 प्रखंडों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण करने हेतु प्रस्ताव पारित है। रायडीह, विशुनपुर एवं पालकोट के अलावा बाकी सभी प्रखंडों में एकलव्य विद्यालय बनाने का कार्य प्रारंभ है।

जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम, विशुनपुर अंतर्गत निरासी एवं पालकोट अंतर्गत बंगरू में एकलव्य विद्यालय बनाए जाने हैं, भूमि संबंधित विवादों के कारण कार्य स्थगित है। उपायुक्त ने सभी विवादों को सुनते हुए 14 मार्च से पूर्व सभी भूमि संबंधित विवादों का निवारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक करते हुए विवादित समस्याओं का निवारण करते हुए विद्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करने को कहा। इस दौरान अपर समाहर्ता गुमला, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles