बिरसा भूमि लाइव
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में अगस्त क्रांति के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विश्व आदिवासी दिवस पर बनहोरा में आदिवासी गौरव महासभा का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री एवं पार्टी के अन्य नेतागण शामिल होंगे। इसके बाद शाम चार बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक होगी।