कांग्रेस नेताओं ने उदय शंकर ओझा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कृषि बाजार पंडरा में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव स्वर्गीय उदय शंकर ओझा जी का सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मजदूरों के शुभचिंतक और ट्रक एसोसिएशन एवं रांची महावीर मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय उदय शंकर ओझा जी मजदूरों, गरीबों, जरूरतमंदों के बहुत बड़े मसीहा थे। उनकी पहचान मजदूर नेता के तौर होती रही है, रांची में उन्होंने मजदूरों के प्रति कार्यों से अलग पहचान बनाई थी। धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने वाले नेता थे। पार्टी एवं समाज को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, महासचिव विनय सिंहा दीपू, संजय पांडे, प्रवक्ता डॉक्टर एम तौसीफ, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, अमरिंदर सिंह, प्रिंस बट, दीपक ओझा, ओम प्रकाश मिश्रा, सूर्यकांत शुक्ला, उज्जवल प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles