कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका सिंह पांडेय, धनबाद से अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को दिया टिकट

बिरसा भूमि लाइव

रांची:  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह,चतरा से कृष्णानंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लिस्ट जारी कर दी है।

अनुपमा सिंह को टिकट मिलने पर खुशी का माहौल : कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी की जिसमें झारखंड के धनबाद से अनुपमा सिंह चतरा से के एन त्रिपाठी और गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस से टिकट दिया है। बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा से टिकट मिलने पर अनूप सिंह के सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles