रांची विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने चलाया डोर टू डोर अभियान

बिरसा भूमि लाइव

  • महिला शक्ति क्लब ने नारी न्याय के लिए महिलाओं को किया जागरूक

सीमा खाखा

रांची : रांची के लोवाडीह में शनिवार की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक महिला शक्ति क्लब की महिलाओं ने लोवाडीह निर्मल फुटबॉल ग्राउंड से हरिजन मुहल्ला के बीच कोचा, लोहराकोचा, नीचे कोचा, सरना टोली में डोर टू डोर भ्रमण किया तथा पर्चा बांटते हुए नारी न्याय के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह कार्यक्रम महिला शक्ति क्लब की अध्यक्ष रोज मधु तिर्की के नेतृत्व किया गया। इस कार्यक्रम में लोवाडीह शक्ति क्लब के सभी टोला की सदस्य शामिल हुई। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की कार्यकर्ता शांति लिंडा, कांग्रेस पार्टी की हीरा हिलारिया मिंज, महिला शक्ति क्लब की आलोका कुजूर, लोवाडीह की महिला शक्ति क्लब की स्मृति कुजूर के अलावे रांची लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने भी इस अभियान में भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles