24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बंजरग महतो को जिताये : भाकपा

बिरसा भूमि लाइव

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं कार्यालय सचिव अजय सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समर्थन करती है। रामगढ़ विधानसभा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत जनाधार रहा है। भाकपा रामगढ़ से तीन बार चुनाव जीती है। नौ बार दूसरे स्थान पर बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हारी है।

रामगढ़ क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संघर्ष होता रहा है। एक दर्जन से अधिक साथियों ने शहादत देकर लाल झंडे के लोगों ने अपने खून देकर के सींचा है, लेकिन रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में अगर धर्मनिरपेक्ष मतों के बिखराव होता है तो, उसका सीधा फायदा एनडीए यानी भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार को मिलेगा। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ विधानसभा में धर्मनिरपेक्ष मतों के बिखराव को रोकने के लिए एनडीए के प्रत्याशी को हराने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को जिताने की अपील रामगढ़ विधानसभा की जनता से करती है।

चुनाव में रुपयों का बंदरबांट हो रहा : नेताओं ने कहा लेकिन इस चुनाव में भी बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार से कमाए गए रुपयों का बंदरबांट हो रहा है। रुपए पैसे के बल पर किसी प्रकार से एनडीए चुनाव जीतना चाहती है, ताकि आने वाले दिन में महागठबंधन को शिकस्त दिया जा सके। इसलिए रामगढ़ विधानसभा की जनता से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपील करती है कि एनडीए की प्रत्याशी को हराकर, कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को जीताकर विधानसभा भेजे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles