अखिल भारतीय बीओआई एससी-एसटी-ओबीसी के तीसरी महिला विंग का सम्मेलन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी झारखंड राज्य इकाई के तत्वाधान में तीसरी महिला विंग की सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन रांची के AVN Grand Hotel में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की जी ने शिरकत किया और अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे की घरेलू नुस्खे, मानव संसाधन, महिला स्वास्थ आदि पर बात हुई।

इसमें मुख्य रूप से कुणाल काले, सरिता सरदार, डॉ जया एक्का थे। इसमें कुल 140 महिलाओं अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में संगठन की ओर से महिला विंग की अध्यक्षा संतोषी एमी केरकेट्टा, अध्यक्ष चंद्रिका राम, महासचिव अरुण जॉन प्रबाल, संयुक्त सचिव प्रकाश रुंडा कार्यकारी, उपमहासचिव मनीष नारायण, वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश उरांव, सहायक महासचिव भारत लाल ठाकुर, बिंदेश्वर प्रसाद, दिनेश दास, कोषाध्यक्ष अजय हुजूर, शैल रिचा कुजूर व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles