बिरसा भूमि लाइव
रांची : झारखंड से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाया जायेगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमें यकीन है जल्द ही झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। राज्यपाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वे लगातार एक-दूसरे से इस बारे में सलाह-मशविरा कर रहे हैं।
झारखंड के कई इलाके नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं। आज भी गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों समेत राज्य के सीमांत क्षेत्रों में नक्सलियों का खौफ बना रहता है। हालांकि, पहले की तुलना में झारखंड में अब नक्सलवाद काफी कम हुआ है लेकिन इसे खत्म नहीं किया जा सका है। राज्य के इन इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें कई सालों से प्रयासरत रही हैं।
वर्तमान की हेमंत सोरेन भी इस दिशा में काफी काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो झारखंड में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने और नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हेमंत सरकार आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति लेकर आई। कई दुर्दांत नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।