तीन दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज के वार्ड सदस्यों का समापन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिल्ली की अध्यक्षता में रांची जिला अंतर्गत भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का  संयुक्त रूप से समापन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणू बाला ने अपने संबोधन में कहा वार्ड सदस्य अपने जिम्मेदारी से अवगत होंगे और समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण कराने का आश्वासन भी दिया।

निर्वाचित के तहत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को 73वें संविधान संशोधन, झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का संक्षिप्त परिचय, अनुसूचित क्षेत्र सामान्य क्षेत्र की ग्राम सभा एवं परिस्थितियों, पंचायत के जन प्रतिनिधियों में नेतृत्व के क्षमता का निर्माण, ग्राम पंचायत की संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी एवं स्थाई समितियां पर चर्चा, ग्राम पंचायत समन्वय समिति, वार्ड सदस्यों को मुखिया एवं पंचायत सचिव की जिम्मेदारी कर्तव्य अपेक्षित भूमिका की समझ विकसित करना, सतत विकास लक्ष्य की पृष्ठभूमि, 17 सतत विकास लक्ष्य की जानकारी 9 स्थानीय सतत विकास लक्ष्य, स्वास्थ्य गांव ग्राम पंचायत में संचालित, विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय समितियां में ग्राम पंचायत की भूमिका पर विस्तृत रूप से समझ विकसित करना, ग्राम पंचायत स्तरीय सभी कार्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां पर विस्तृत रूप से समझ विकसित करना, झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 में वर्णित ग्राम पंचायत के कार्य क्षेत्र का संक्षिप्त विवरण, सार्वजनिक पेंशन, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मध्यान भोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त वित्तीय एवं गैर वित्तीय संसाधन की विस्तृत, समझ विकसित करना, ग्राम पंचायत के कार्यों का अवलोकन हेतु चयनित थीम के पंचायत स्तरीय विभिन्न संकेतक, वार्ड सदस्य द्वारा पंचायत को सशक्त बनाने हेतु स्वयं की कार्य योजना का निर्माण करना एवं प्रस्तुति करना।

हलनाद, हाकेनाद, नागेडीह, गोडा़डीह एवं बन्ता दक्षिणी के वार्ड सदस्य जानकी देवी, सुनिता देवी, सम्पति देवी, सुकर मनी, सुनिता देवी, आशा देवी, लखीमनी देवी, सरस्वती देवी सुरबाला, सुनीता देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी सोनामनी, लखीनाद महतो, विदेशी कमलेश रतना सिंह ने सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण विडियो एवं  चार्ट पेपर एवं ग्रुप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रमोद ठाकुर और अंजू बरवा ने वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण देने का काम किया। प्रखंड समन्वय विनोद कुमार, कनीय अभियंता कुमार  मनीष, अनुप कुमार  लेखा सहायक ने वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण किट एवं भोजन की व्यवस्था का भी ध्यान दिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles