वार्ड सदस्यों का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का समापन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : जिला अंतर्गत अंनगडा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंनगड़ा की अध्यक्षता में रांची जिला के भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज के तहत नव निर्वाचित वर्ष सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का तीसरा बैच समाप्त हुआ। जिसमें चतरा बोंगई बेड़ा, बीसा, हरातू, हेसातू के केवल सदस्य प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा, ग्राम सभा समितियां, सतत विकास महिलाओं की भागीदारी आदि विषयों पर चर्चा हुई। वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र में वार्ड सदस्यों में समझ विकसित हुई। प्रखंड सभागार में प्रखंड के अधिकारी भी समय-समय पर आकर अपनी उपस्थिति देकर वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया प्रशिक्षण देने के लिए प्रमोद ठाकुर एवं अंजू बरवा ने अपना योगदान दिया। सदस्य के रूप में रेखा कुमारी, मंजू देवी, चरण बेड़िया, जीतू महतो, प्रेमनाथ आदि उपस्थिति थे। भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles