बिरसा भूमि लाइव
- खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कृत संकल्पित: प्रहलाद जोशी
रांची: सांसद खेल महोत्सव का तीन दिवसीय खेल का रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को खेलगांव में हुआ। खेल महोत्सव में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी केंद्रीय और खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई। 12 स्कूल के बच्चो द्वारा सारे जहां से अच्छा गीत पर बैंड की धून पर प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथियों ने मशाल जला कर खेल का शुभारंभ किया। मौके पर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जगत बहुत बड़ा जगत है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 2014 के पहले खेल की क्या स्थिति थी, किसी से छुपी हुई नहीं है।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए देश के खिलाड़ी जीत कर या हार कर आते हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री खुद सबसे स्वयं मिलकर बात करते हैं या देश में पहली बार हुआ है। खेलो इंडिया के तहत देश के हर गांव करवाके प्रतिभा खिलाड़ियों को अवसर मिले। इस निमित्त या कार्यक्रम पूरे देश भर में चलाए जा रहे हैं। झारखंड देश को कई प्रतिभा खिलाड़ी दिए हैं। जयपाल सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ तिवारी, दीपिका कुमारी सहित कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाडी दिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 25,000 खिलाड़ियों को 50000 दे रही है। एक हजार खेल सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
सभी जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स : निशिथ प्रमाणिक : खेल मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। 2024 तक सभी जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छोटे छोटे शहरों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सके, इसलिए खेलो इंडिया सहित अन्य माध्यम से खेल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां भी खेल के हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है।
स्वागत भाषण में सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश के ग्रामीण परिवेश के प्रतिभान खिलाड़ियों को खिलाड़ियों को राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनें इसके लिए खेल का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी की इस सोच को आगे बढ़ाते हुए इस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, अजय मारु, संजीव विजयवर्गी, मधुकांत पाठक, शिवेंदू दुबे, चंचल भट्टाचार्य, संदीप वर्मा, विनय जयसवाल, केके गुप्ता, सुरेंद्र महतो सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।