24 C
Kolkata
Tuesday, March 24, 2026

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप तेज, अगले दो दिन और गिर सकता है तापमान

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम केंद्र के अनुसार रांची में तापमान में गिरावट का दौर आज से शुरू हो गया है और अगले तीन दिनों तक यह गिरावट जारी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी दर्ज होने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान हल्की बढ़ोतरी के साथ 10.6 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा और कनकनी ने लोगों को परेशान कर दिया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को तेज हवा और सर्दी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विभाग ने अगले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 दिसंबर से सुबह के समय कोहरा बढ़ना शुरू हो जाएगा, जबकि 15 दिसंबर के बाद शीतलहर चलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।

राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। रांची और गुमला सबसे ठंडे जिलों में शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। बोकारो, हजारीबाग और मध्य झारखंड में तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में पारा 6 से 10 डिग्री पर बना हुआ है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच है। दक्षिणी झारखंड में दिन का तापमान 27-28 डिग्री रहने से थोड़ी राहत मिल रही है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रांची, गुमला, पलामू और चतरा में तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles