31.6 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

झारखंड में बढ़ गया शीतलहर का प्रकोप, रांची के कांके क्षेत्र में ठंड का असर सबसे अधिक

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रांची सहित पूरे सूबे में ठंड अचानक तेज हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रांची के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर कड़ाके की ठंड और सुबह-शाम की कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन तेज होने से आसपास के इलाकों में भी तापमान लगातार गिर रहा है। लोग अलाव और गर्म पेयों का सहारा ले रहे हैं।

राज्य का मौसम शुष्क है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति पैदा कर दी है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में करीब 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में लगभग 28.5 डिग्री रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर जबकि अधिकतम तापमान करीब 24.5 डिग्री रहा। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार के साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

रांची के कांके क्षेत्र में ठंड का असर सबसे अधिक दिख रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 21.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, औसतन 4.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles