26.5 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

झारखंड के पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों समेत कई जिलों में इन दिनों शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राज्य में सबसे कम दृश्यता देवघर में रही, जहाँ विजिबिलिटी केवल 500 मीटर मापी गई।शुक्रवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद चार दिनों तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख