30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

रांची में कोल मैराथन 26 को, विजेताओं को मिलेंगे 29 लाख

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के बैनर तले सीसीएल के तत्‍वावधान रांची में 26 मार्च ’23 को कोल मैराथन हो रहा है। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्‍टेडियम के समीप से 26 मार्च की सुबह 4.30 बजे दौड़ शुरू होगी। पिठोरिया के अंबेडकर चौक से वापसी यहीं होगी। इस मैराथन के आयोजन को लेकर रविवार को सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद और डीपी हर्ष नाथ मिश्र ने 19 मार्च को इसके प्रचार के लिए मोबाइल बैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर डीपी हर्ष नाथ मिश्र ने बताया कि एथलेटिक्‍स फेडरेशन ऑफ इंडिया से कोल मैराथन को मान्‍यता दी गई है। कोल इंडिया पहली बार मैराथन करा रही है। इस आयोजन में पुरुष और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां हैं। इसमें कोई भी धावक भाग ले सकता है।

मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्‍ट्रेशन जारी है। धावक https://www.centralcoalfields.in/ ccl_marathon/ पर रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 मार्च तक है। विभिन्‍न श्रेणी के विजेताओं को 29 लाख रुपए के पुरस्‍कार दिए जाएंगे। सबसे अधिक 3 लाख रुपए की पुरस्‍कार राशि दी जाएगी। इंट्री जारी है।

श्री मिश्रा ने बताया कि मैराथन को लेकर लोगों में काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। अब तक 2000 से अधिक लोग रजिस्‍ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें 400 महिलाएं हैं। अंतिम तिथि तक 5000 लोगों के रजिस्‍ट्रेशन कराने की उम्‍मीद है। दौड़ के लिए रूट चार्ट बनकर मंजूर हो चुका है। इसके लिए मेडिकल और फिजियोथेरापिस्‍ट की टीम को भी रखा जाएगा।

हाफ मैराथन : 21.098 किमी

10 किमी, 05 किमी

रजिस्‍ट्रेशन शुल्क

फुल मैराथन : 1000 रुपए, हाफ मैराथन : 750 रुपए, 10 किमी : 300 रुपए, 05 किमी : 100 रुपए

पुरस्कार राशि का विवरण

फ़ुल मैराथन : पहला– 3 लाख, दूसरा– 2 लाख, तीसर – 1 लाख, चौथा – 60 हज़ार, पांचवां– 40 हज़ार, छठा– 30 हज़ार, सातवां– 20 हज़ार

हाफ़ मैराथन : पहला– 2 लाख, दूसरा– 1 लाख, तीसरा– 50 हज़ार, चौथा– 40 हज़ार, पांचवां– 30 हज़ार, छठा–  20 हज़ार, सातवां–  10 हज़ार

10 किमी : पहला– 1 लाख, दूसरा– 70 हज़ार, तीसरा–  50 हज़ार, चौथा– 25 हज़ार, पांचवां– 20 हज़ार, छठा– 10 हज़ार, सातवां– 10 हज़ार

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles