रांची: झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को रांची पहुंचे। राज्यपाल का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची आगमन पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, महापौर डॉ. आशा लकड़ा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण ने उनका स्वागत किया।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि राज्यपाल शनिवार को शपथ लेंगे। राजभवन के बिरसा मंडप में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।