33.2 C
Kolkata
Thursday, June 25, 2026

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह के असर से छाया बादल, बढी ठंड

बंगाल की खाडी में बने उठे चक्रवाती तूफान दितवाह के असर से रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल सोमवार को बादल छाया रहा। बादल छाने से दिनभर कनकनी का एहसास हुआ। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी। विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान दिटवाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी और इससे सटे तमिलनाड एवं पुडुचेरी के तटीय इलाकों में बना हुआ है और यह धीरे-धीरे उत्तरी दिशा की ओर बढ रहा है। इसके अगले कुछ घंटों में डिप्रेशन (अबदाब) में परिवर्तित होने की आशंका है। इसके प्रभाव से झारखंड के विभिन्नु जिलों में मंगलवार को भी बादल छाये रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार (तीन दिसंबर) से मौसम साफ होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यं में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री और सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान में काले और घने बादल छाये रहे। इससे लोगों को दिनभर कनकनी का एहसास हुआ। बादल छाने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। बादल छाने से लोग घरों में ठिठुरते नजर आए, जबकि कई लोग आम जलाकर गर्म होते दिखे।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यू1नतम तापमान 13.4 डिग्री, जमशेदपुर में 28.4 डिग्री और 13.4 डिग्री, डालटनेगंज में 27.4 और 11.5, बोकारो में 26.1 और 13.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यू.नतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख