श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साल शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से तडके सुबह भव्य नगर किर्तन निकाला जाएगा। इस नगर किर्तन में स्त्री सत्संग सभा, गुरु नानक सत्संग सभा, कीर्तन मंडली, गुरु नानक सेवक जत्था और माता गुजरी जत्था के सदस्यों की ओर से साध संगत के साथ मिलकर गुरु महाराज की सवारी के आगे आगे शबद गायन होगा। इस अवसर पर पांच निशानची और पांच प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई करेंगे।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से शुरू होकर अर्जुन देव मिड्ढा, ललित किंगर, मनोहर लाल मिढा, श्याम गाबा, भूषण तेहरी, मनीष सरदाना, दीवान चंद मिड्ढा, अमरजीत मुंजाल, द्वारका दास मुंजाल, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, रमेश पपनेजा के चौक से होते हुए भगवान सिंह बेदी एवं अशोक मिड्ढा के आवास से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर के सामने से होते हुए वापस दर्शन दिउड़ी गेट पहुंचकर समाप्त होगा।
वहीं सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर कीर्तन को लेकर चार पहिया वाहन को फूलों से सजाया जा रहा है और सभी चौक चौराहों पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। सत्संग सभा के सचिन सुरेश मिढा ने सभी श्रद्धालुओं से सुबह में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की है।


