30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

“स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत” थीम पर नगर परिषद ने निकाली साइकिल रैली”

बिरसा भूमि लाइव

  • हड़िया बेचना छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुई दीदी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

गुमला : उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर नगर परिषद की शहरी आजीविका मिशन की टीम ने रविवार को साइकिल रैली निकाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से 3 दिन पूर्व “स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत” विषय पर आयोजित इस साइकिल रैली की अगुवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट रश्मि कुमारी मिंज तथा गुमला महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने की।
वही इस रैली को हरी झंडी दिखाने का काम श्रीमती मंजू देवी ने की। मंजू देवी ने पिछले सप्ताह कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार की अपील पर हड़िया व्यवसाय छोड़कर वैकल्पिक जीविका को अपनाया है, साथ ही वे शहर की अन्य महिलाओं को भी हड़िया व्यवसाय को छोड़ने को प्रेरित कर रही हैं।

रैली का संयोजन नगर मिशन प्रबंधक राहिल डुंगडुंग तथा सामुदायिक संगठनकर्ता विमला देवी ने किया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट श्रीमती रश्मि मिंज तथा महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकारी है बल्कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी जरूरी है। इसलिए हम सभी को दिनचर्या में साइकिलिंग जरूर करनी चाहिए।

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस रैली में महिला अधिकारियों तथा सभी महिला प्रतिभागियों ने गुमला शहर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर परिषद की वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता सिंह, लेखापाल अरशद अली तथा रौनक पांडे आदि भी मौजूद थे।

रैली का शुभारंभ टाउन हॉल से किया गया तथा कलेक्ट्रेट परिसर के निकटवर्ती सभी मार्गो का क्रमागत भ्रमण करते हुए स्टेडियम में समापन किया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles