29.6 C
Kolkata
Tuesday, June 30, 2026

राज्य कर्मचारियों को क्रिसमस तोहफा, वित्त विभाग ने आदेश किया जारी

झारखंड सरकार ने क्रिसमस से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने दिसंबर महीने का वेतन अग्रिम रूप से देने का फैसला किया है। यह वेतन 23 दिसंबर से कर्मचारियों के खातों में भेजा जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के सभी विभागों के कर्मचारी, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी उठाएंगे। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को क्रिसमस की तैयारियों में सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया है।

Related Articles

नवीनतम लेख