30.7 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश ने पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पिता एवं पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्व. नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दूबे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक जनक राम, विधायक जनक सिंह, विधायक सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख