मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर गुरुवार को आरआर स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल, रातू रोड और पंच मंदिर पूजा पंडाल, हरमू का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग माता रानी के दरबार में शीश नवाकर राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, सुख -समृद्धि, शांति, सद्भाव, अमन -चैन और उत्तम स्वास्थ्य कामना की।

उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माझी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल व पूजा पंडाल के कई लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा- आप सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं। यह त्योहार आप सबों के जीवन में खुशियां लेकर आए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles