31 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

छग के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। वे सुबह 7.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए और वहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान और बस्तर मुन्ने अभियान की जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह काे देंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात में रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख