छत्तीसगढ़ : बस हादसे में दो महिलाओं सहित 13 की मौत

बिरसा भूमि लाइव

रायपुर : दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ के कुम्हारी बस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 40 फीट गहरी मुरुम के खदान में गिर गई थी। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने केडिया कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी शर्मा सुबह कुम्हारी निरीक्षण के लिए पहुंचीं। जहां हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है । बस में केडिया कंपनी के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद अपनी ड्यूटी बाद बस में चढ़कर घर वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कंपनी ने मृतकों के स्वजनों को दस-दस लाख रुपये की मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। कंपनी घायलों के उपचार का पूरा खर्च भी उठाएगी। इस हादसे में घायल 10 लोगों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

हादसे की सूचना के बाद दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल और कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू घायलों का हालचाल जानने कुम्हारी अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलने देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी एम्स पहुंचे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles