छठ महापर्व : भगवान सूर्य को स्मरण कर देर शाम किया खरना, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दी जाएगी पहली अर्ध्य

बिरसा भूमि लाइव

रजरप्पा : रामगढ़ सहित आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से छठ पूजा के भक्ति में भक्तिमय हो उठा है। शनिवार देर शाम छठव्रतियों ने खरना किया। इस दौरान छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को स्मरण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रोटी खीर का प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक छठव्रतियों के घर जा जा कर प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा।

रविवार को छठव्रतियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों में जाकर देर शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। छठ महापर्व को लेकर कई घाटों को सजाया भी गया हैं। इधर, छठव्रती सह इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स और क्राइम कंट्रोल एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंयका सिंह ने भी छठ का व्रत रखा और खरना पूजा किया। उन्होंने सभी लोगो को छठ महापर्व की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles