चैनुपर : प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई विदाई

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों एवं प्रखंड वासियों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजमोहन खलखो को अन्य कर्मियों के द्वारा शॉल एवं बुके देकर विदाई दी गई।

चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजमोहन खलखो के सिविल सर्जन बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं चैनपुर प्रखंड प्रमुख ओलिभा कांता कुंजर ने डॉ राजमोहन खलखो के कार्यों की सराहना की। वहीं डॉक्टर राजमोहन खलखो ने कहा कि मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ यहां पर मुझे सभी से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आगे भी आने वाले डॉक्टरों के साथ आप लोगों का अपेक्षित सहयोग रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles