राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर 20 से 24 अक्टूबर तक ट्रैफिक में बदलाव

बिरसा भूमि लाइव

रांची : शहर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में 20 से 24 अक्टूबर तक हर दिन सुबह के आठ बजे से दूसरे दिन सुबह के चार बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिससे पूजा के दौरान ट्रैफिक स्मूद रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

शहर में 15 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। विशेष रूप से षष्टि से पंडालों के पट खुल जाएंगे। सड़कों को गाड़ियों की लंबी लाइनें लगने लगी है। इसको लेकर प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इन दिनों सड़कों पर उमड़ती भीड़ को देखते हुये रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ट्रैफिक रूट जारी किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles