34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड में रविवार से ठंड में राहत के आसार

रांची। झारखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि रविवार से राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर में कमी आने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड में कमी के संकेत हैं, लेकिन राज्य के मध्यवर्ती जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के कुछ इलाकों में रविवार को शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों की बात करें, तो इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही शीतलहर चलने के कारण कनकनी बढ़ गई। हालांकि, दिन में शीतलहर के थमते ही धूप की तपिश महसूस की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
आज रांची में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, जमशेदपुर में 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री, डाल्टनगंज में 24.2 और 3.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड में कमी के बावजूद सावधानी बरतें और विशेष रूप से सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles