चैनपुर : हाथियों का आतंक जारी, दो घरों को किया ध्वस्त

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बमहनी गांव में बीती शनिवार की रात एक जंगली हाथी ने जाकर उत्पाद मचाया। जंगली हाथी ने गांव के दो गरीब किसानों के घरों को ध्वस्त कर दिया। घटना रात के लगभग 2:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार जंगली हाथी ने जयदान मिंज और जोलसन मिंज के घर को ध्वस्त कर दिया घर में रखे अनाज को भी छिट कर व खाकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसानों ने बताया कि रात्रि लगभग 2:00 बजे अचानक घर गिरने की आवाज से नींद खुली टोर्च मार कर देखा तो जंगली हाथी घर को ध्वस्त कर रहा था।

आनंद ने घर से दूर भाग कर दूसरे के घर में शरण लिया। वहीं ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी गई तत्पश्चात ग्रामीण एकत्रित होकर काफी मशक्कत से घंटों प्रयास के बाद जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं पीड़ित किसान जयदान मिंज ने बताया कि बरसात के मौसम में घर गिर जाने से परिवार को सर छुपाने के लिए भी काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। उसने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण घर की मरम्मत भी नहीं करा सकता हूं दोनों पीड़ित किसानों ने वन विभाग से जल्द मुवावजा की मांग की है। वहीं पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा की जंगली हाथी आए दिन किसी न किसी गांव में विचरण कर रहे हैं और लोगों के घरों खेती व अनाज को नुकसान पहुचा रहे हैं। वन विभाग जंगली हाथी को खदेड़ने में लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने दोनों पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles