चैनपुर बीडीओ ने प्रोजेक्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं की लगाई क्लास, दिये सफलता का मूल मंत्र

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला): प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चैनपुर के छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को शिक्षा का भेट कार्यक्रम के तहत बीडीओ डॉ. शिशिर कुमार सिंह पढ़ाया इस दौरान बीडीओ शिक्षक की भूमिका में दिखे। उन्होंने बच्चों की क्लास लगाई और सफलता का मंत्र बताया। छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आये कभी हार नहीं मानना चाहिए। जितनी कड़ी मेहनत करेंगे उतनी ही बड़ी सफलता मिलेगी। छात्र जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आती हैं। कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। अगर हम घबराते हैं तो हमारी मंजिल और दूर होगी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को पठन-पाठन से संबंधित वार्ता की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को सरल एवं सहज भाषा में पढ़ाये ताकि बच्चों को जिस चीज का अध्ययन कर रहे हैं वह अच्छे से समझ में आए। उन्होंने मॉक टेस्ट सिलेबस के अनुसार पढ़ाई स्मार्ट क्लास रेल कार्यक्रम के तहत प्रश्न पत्रों का अभ्यास एवं छात्रों की उपस्थिति सहित पुस्तकालय पर विशेष चर्चा की। इस दौरान बीडीओ डॉ. शिशिर कुमार सिंह पूरी तरह से शिक्षक की भूमिका में दिखे। छात्रों के सवालों का उन्होंने एक शिक्षक की तरह जवाब दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह यहां भाषण देने नहीं आये हैं। मन में जो भी सवाल हो पूछें वह जवाब देंगे। सवाल-जवाब होना जरूरी है। समस्याओं को सवाल-जवाब के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

उन्होंने स्कूल के छात्राओं से कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े और सफलता हासिल करें। लक्ष्य बनाकर मेहनत करने पर निश्चित सफलता मिलती है। छात्र-छात्राओं को उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य पर पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जब आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो पढ़ाई- लिखाई करना काफी आसान होगा। हर इंसान को समझना चाहिए कि उसके पास एक दिन में 24 घंटा है। इसी समय का उपयोग कर कोई सफल बनता है तो कोई दुरुपयोग कर असफल। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण होता है कि आपके पास जो भी रिसोर्स हों उसका सही तरीके से उपयोग करें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles