39.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी ASI की तैनाती दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र में थी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई संपत्ति विवाद से जुड़े मामले में की गई, जहां आरोपी दरोगा ने शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने कहा था कि पैसे देने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। आरोपी घूस की रकम को हजम कर पाता इससे पहले ही सीबीआई ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने कहा है कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है और मामले की जांच अभी जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख