रांची से नेतरहाट जा रहे मॉल ऑफ रांची के कर्मियों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

बिरसा भूमि लाइव

लोहरदगा : मॉल ऑफ रांची के कर्मियों से भरी कार शुक्रवार अहले सुबह कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के समीप पलट गई। नेतरहाट जाने के क्रम में कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू -लोहरदगा मुख्य पथ पर शुक्रवार अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस घटना में परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गए। इनमें गम्भीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

घटना की सूचना कुड़ू पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची कुड़ू पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से चारों को कार से निकाला तथा लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद परतुन दास को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया है। दो घायलों सत्यजीत पात्रा तथा राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है। बताया जाता है कि चारों कर्मी माॅल ऑफ रांची में काम करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles