23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

सीए पंकज मक्कड़ ने आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष का पदभार संभाला

रांची: सीए पंकज मक्कड़ ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के अध्यक्ष पद का प्रभार संभाल लिया है। इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की प्राधिकारियों का वार्षिक चुनाव इसकी कार्यकारिणी की बैठक में 24 फरवरी को इंस्टिट्यूट की रीजनल कौंसिल सदस्य सह पदेन पदाधिकारी सीए मनीषा बियानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ था। जिसमे वर्ष 2023.24 के लिए सीए पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का अध्यक्ष, सीए श्रद्धा बागला को उपाध्यक्षा सह कोषाध्यक्ष और सीए निशांत मोदी को सचिव चुना गया।

ज्ञात हो कि इंस्टिट्यूट की रांची शाखा इंस्टिट्यूट कि बड़े शाखाओं में से एक महत्वपूर्ण शाखा है। रांची शाखा से लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और लगभग 5000 सीए के विधार्थी निबंधित है।

निवर्तमान अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार के द्वारा सीए पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सीए उमेश कुमार, सीए अभिषेक केडिया और सीए हरेन्दर भारती उपस्थित थे।

इस अवसर पर सीए पंकज मक्कड़ ने इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों और सभी सदस्यों का इस महत्वपूर्ण पद के समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट किया और कहा मैं हमेसा रांची शाखा के सदस्यों और सीए विधार्थियों के सहयोग से रांची शाखा को और अधिक उंचाईओं तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles