31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल

दुमका। जिले के रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामपुर गांव के मोड़ पास बुधवार को यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई । इस घटना से बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया।
कृष्ण रजत नाम की यह बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका की ओर आ रही थी। दुमका बस पड़ाव पहुंचने से लगभग 8 किलोमीटर पहले रामपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सीधे एक खेत में जाकर पलट गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस यात्री मो आजाद अंसारी ने बताया कि बस चालक विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस घायलों की इलाज सुनिश्चित कराने के लिए अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी लोरेंस केरकटटा ने बताया कि जैसे ही हमें यह सूचना मिली फौरन हमारी टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, सभी घायलों का इलाज जारी है। उन्‍होंने बताया कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles