29 C
Kolkata
Tuesday, February 17, 2026

छात्रों को लेकर पटना जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत, 11 छात्र जख्मी

डेहरी ओन साेन। रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 पर छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो शिक्षक की मौत हो गई,जबकि पांच शिक्षक और 11 छात्र गंभीर रूप से जख्मी हैं।पुलिस के अनुसार सभी शिक्षक और छात्र कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बढौना के हैं। बस छात्रों और शिक्षकों काे लेकर शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना जा रही थी। घटना साेमवार रात डेढ़ बजे की बताई जाती है। मृतकों में शिक्षक पुनीत कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना में दो शिक्षक की माैत हो गई है तथा पांच शिक्षक और 11 छात्र जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है। बताया कि बस कुल सात शिक्षक और 36 छात्र के अलावा एक अभिभावक भी सवार थे। एसपी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles