बिरसा भूमि लाइव
नागालैंड में जवानों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं बस में सवार कई जवान घायल हो गए। बस में सवार जवान झारखंड पुलिस के जवान हैं। सभी जैप और आईआरबी के जवान हैं। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
बता दें कि झारखंड पुलिस के जवान नागालैंड में चुनाव ड्यूटी के लिए गए थे। दुर्घटना की जानकारी झारखंड पुलिस के अधिकारियों को दे दी गई। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।