31.2 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

सीवन मे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सीवान। सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना नौवापाली गांव के समीप घटी, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सुमित कुमार यादव है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी मुनर यादव का पुत्र था। बताया जाता है कि सुमित किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नौवापाली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल उसे उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

नवीनतम लेख