डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बुधवार को बाईक चालक ने सड़क किनारे ख़डी ट्रक में पीछे से टककर मार दिया। बाईक चालक की मौत इलाज के दौरानहो गई। उसकी बहन बुरी तरह घायल है। घटना से बाद मकराइन में सन्नाटा पसरा है।
स्वजनों में कोहराम मची है। पुलिस के अनुसार बाईक चालक ट्रक में मारी टक्कर। मकराइन निवासी रेल कर्मी प्रदीप चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार अपनी बहन शालिनी कुमारी को बाईक से लेकर गांव लौट रहे थे। जवाहर लाल नेहरू कालेज के पास सड़क किनारे ख़डी ट्रक में पीछे से टककर मार दी। जिसमे सुमन व उसकी बहन दोनों बुरी तरह घायल हो गएl पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच दोनों को बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज शाम सुमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुमन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसके सिर में गंभीर चोट लगे थे।
बहन शालिनी कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दो भाई मे सबसे छोटे थे सुमन बड़ा भाई सुमित कुमार बिहार पुलिस मे ड्राइवर है। और ये सासाराम के सागर मुहल्ला ननिहाल से लौट रहे थे कि बीच में सड़क हादसा का शिकार हो गए। सुमन का बड़ा भाई पुलिस में चालक हैl सुमन व बहन दोनों अविवाहित है l
थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता के अनुसार मृत युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैंl शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गयाl

