25 C
Kolkata
Wednesday, February 18, 2026

चैनपुर ब्लॉक चौक पर बाइक हादसा, 5 वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल

चैनपुर : चैनपुर ब्लॉक चौक के पास बुधवार शाम को पास एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहे परिवार की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के गेट से जा टकराई। हादसे में संजित असुर, कुष्मिता असुर, सरिता असुर ग्राम लुपुंग पाठ तथा एक 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित कैसे हुई। इस बीच स्थानीय मुखिया शोभा देवी भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles