29 C
Kolkata
Tuesday, March 24, 2026

बिहार के दम्पति समेत तीन ट्रेन पर हुए जहरखुरानी के शिकार, अस्पताल में भर्ती

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बीती रात सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में दम्पति समेत तीन जहरखुरानी के शिकार हो गए। तीनों को बेहोशी के आलम में आरपीएफ टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बिहार प्रांत के चम्पारन अंतर्गत कल्याणपुर निवासी हृदय नंद चौबे (84 ) पुत्र गोपाल चौबे, उनकी पत्नी शैला देवी (76) और अनिल चौबे (40 ) सरयू एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा प्रयागराज से आ रहे थे। रास्ते में ट्रेन पर ही वे जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए। ट्रेन जब सुल्तानपुर पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। इस पर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक कर तीनों को उतारा गया और एम्बुलेंस से आरपीएफ की टीम तीनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आई।

यहां पर तीनों बेहोशी की स्थिति में थे। जेब में मौजूद टिकट और आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने इनका इलाज शुरू किया। ह्रदय नंद की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें ऑक्सीजन दिया गया। इस बीच इनके परिजनों को भी सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

आरपीएफ इंचार्ज रामकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन ये कहां और कैसे हुआ ? इसके बारे में जानकारी तब ही दी जा सकती है। जब तीनो यात्री होश में आ जाए। ये भी तभी पता चल पाएगा। ये कैसे प्रयागराज पहुंचे और फिर सरयू एक्सप्रेस से कहां जा रहे थे। फिलहाल इस घटना ने आरपीएफ और जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles