28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

बीएयू कुलपति ने सोहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील की

बिरसा भूमि लाइव

रांची:  बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वेटनरी संकाय में सोमवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह भी शामिल हुए। मौके पर डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता, एसोसिएट डीन (फिशरीज) डॉ एके सिंह और एसोसिएट डीन (डेयरी टेक्नोलॉजी) डॉ आलोक पाण्डेय  ने कुलपति को अबीर लगाकर समारोह का आगाज किया। समारोह में वेटनरी संकाय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने एक दुसरे को गले लगाया और अबीर संग होली खेली।

मौके पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने बीएयू परिवार के सभी लोगों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिया। उन्होंने सबों को होली का त्यौहार पुरे सोहार्द के साथ अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ खूब धूमधाम से मनाने की अपील की।  कहा कि रंगों का त्यौहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मौके पर डॉ सुशील प्रसाद, डॉ एमके गुप्ता, डॉ एके सिंह एवं डॉ आलोक पाण्डेय ने भी होली पर अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर डॉ सुरेश मेहता, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ नंदनी कुमार, मृतुन्जय सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles